प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती, नहीं हो पाएंगी “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में शामिल

प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती, नहीं हो पाएंगी "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" में शामिल

प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती, नहीं हो पाएंगी "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" में शामिल

Share this news :

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के चंदौली में पहुंच गई है. चंदौली से शुरु होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी, मिर्जापुर, रायबरेली, अमेठी से होते हुए राजधानी लखनऊ के रास्ते आगे बढ़ेगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह यात्रा यूपी के 20 जिलों से होते हुए आगे बढ़ेगी. इस दौरान यात्रा 25 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेगी. वहीं इस यात्रा में बीमारी की वजह से प्रियंका गांधी नहीं शामिल हो पाएंगी.

प्रियंका गांधी नहीं होंगी शामिल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में राहुल गांधी की यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल होने वाली थीं, लेकिन बीमारी की वजह से वह इस यात्रा से नहीं जुड़ सकेंगी. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पू्र्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने इस यात्रा की तैयारियां कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी.

क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी. तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.

Also Read-

किसान आंदोलन का चौथा दिन, एक किसान की गई जान, जानें क्या कर रही सरकार

‘बीजेपी सरकार का मतलब झूठ की गारंटी’, बिहार में PM मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *