Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर लाठीचार्ज, कांग्रेस ने कहा- BJP के गुंडों ने बरसाई लाठियां

BJNY Congress Police Fight

Share this news :

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) दसवें दिन मंगलवार (23 जनवरी) को असम के गुवाहाटी पहुंची, जहां ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को पहले रोका गया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की गई. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिये इस घटना की जानकारी दी है.

कांग्रेस ने पुलिस की लाठी चार्ज को लेकर लिखा, ” हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बौखला गया है.आज असम के गुवाहाटी में प्रवेश कर रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को पहले रोका गया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया. घायल कार्यकर्ताओं के मुताबिक, पुलिस के साथ BJP के गुंडे भी थे, जिन्होंने उनपर डंडे चलाए. याद रहे.. हम इससे रुकने वाले नहीं. ये यात्रा जन-जन की यात्रा है. ये अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है. “

इससे पहले सोमवार को राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा और RSS देश की नींव पर हमला कर रहे हैं, जबकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत के विचार की रक्षा के लिए शुरू की गई है.इसके पहले राहुल गांधी असम के नगांव पहुंचे. वे यहां बोर्दोवा थान में संत श्री शंकरदेव के जन्मस्थल पर दर्शन करने आए थे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *