मोदी सरकार ने फिर बढ़ाए LPG सिलेंडर के दाम, एक महीने में हुआ 40 रूपए महंगा

LPG Cylinder

मोदी सरकार ने फिर बढ़ाए LPG Cylinder के दाम, एक महीने में हुआ 40 रूपए महंगा

Share this news :

LPG Cylinder: मार्च महीने के पहले ही दिन एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. 1 मार्च 2024 से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 25 रूपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं मुंबई में एलपीजी सिलेंडर 26 रूपए महंगा हो गया है.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले एक महीने में ये दूसरी बार 19 KG वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इसके पहले 1 फरवरी 2024 को इसके दामों में 14 रूपए का इजाफा किया गया था. वहीं इस महीने 1 मार्च 2024 को गैस के दामों में 25 रूपए की बढ़ोतरी हुई है. यानी एक महीने में कॉमर्शियल गैस के दामों में लगभग 40 रूपए का इजाफा हुआ है.

किस शहर में कितनी कीमत?

  • दिल्ली- 1795 रूपए
  • कोलकाता- 1911 रूपए
  • मुंबई- 1749 रूपए
  • चेन्नई- 1960.50 रूपए

आम जनता की जेब पर मार

देश में महंगाई चरम पर है. ऐसे में गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम आम जनता की जेब पर बहुत भारी पड़ रहे हैं. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 940 रूपए हो गए हैं. साल 2020 से 2023 के बीच में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 56 फीसदी का उछाल आया है. 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 1 अप्रैल 2019 को 706.50 रूपए में मिलता था, जो 1 मार्च 2023 को बढ़कर 1053 रूपए हो गया. 2021 से 2023 के बीच में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 13 बार इजाफा हुआ.

Also Read-

जब कांग्रेस सरकार ने ₹72,000 करोड़ का कर्ज किया था माफ, जानें ऐतिहासिक फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *