क्या हैं ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के 5 स्तंभ ?

Bharat Jodo Nyay Yatra

Share this news :

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का आज 11वां दिन है. मणिपुर से शुरु हुई यह यात्रा अभी असम तक पहुंची है. कांग्रेस नेता ने यह यात्रा देश में फैले अन्याय के खिलाफ न्याय की खोज के रूप में शुरु की है. इस यात्रा का नारा भी यही है- ‘न्याय का हक मिलने तक’. देश के नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी ने यह यात्रा शुरु की है.

यात्रा के 5 स्तंभ

मंगलवार को राहुल गांधी ने बताया कि उनकी इस यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के पीछे न्याय का विचार है. उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रणनीति 5 न्याय के आधार पर बनाई गई है, जो देश को शक्ति देंगे.यह पांच न्याय स्तंभ हैं-

  1. युवा न्याय
  2. भागीदारी न्याय
  3. ⁠⁠नारी न्याय
  4. किसान न्याय
  5. श्रमिक न्याय

66 दिन की यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ यात्रा असम की धरती पर आगे बढ़ रही है. बता दें कि 66 दिन की यह यात्रा होने वाली है, जिसमें राहुल गांधी 6700 किलोमीटर की यात्रा करने वाले हैं. यह यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. 14 जनवरी को मणिपुर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी न्याय की इस यात्रा को शुरु किया है. मुंबई में 20 मार्च को इसका समापन होगा.

Also Read: Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11वां दिन, जानें कहां पहुंची राहुल गांधी की यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *